• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

आज पीएम मोदी ने लॉन्च की 5 सेवा, जाने अब कितनी बदल जायेगी टेक्नोलॉजी.

by टीम, भारतीय बुलेटिन
October 1, 2022
in देश
0
आज देश की ओर से, देश की टेलीकॉम इंडस्ट्री की ओर से, 130 करोड़ भारतवासियों को 5G के तौर पर एक शानदार उपहार मिल रहा है।

पीएम मोदी

नयी दिल्लीः आज देश की ओर से, देश की टेलीकॉम इंडस्ट्री की ओर से, 130 करोड़ भारतवासियों को 5G के तौर पर एक शानदार उपहार मिल रहा है।
5G, देश के द्वार पर नए दौर की दस्तक है।
5G, अवसरों के अनंत आकाश की शुरुआत है।
मैं प्रत्येक भारतवासी को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

Digital India की बात करते हैं तो कुछ लोग समझते हैं ये सिर्फ एक सरकारी योजना है।
लेकिन Digital India सिर्फ एक नाम नहीं है, ये देश के विकास का बहुत बड़ा vision है।
इस vison का लक्ष्य है उस technology को आम लोगों तक पहुंचाना जो लोगों के लिए काम करे, लोगों के साथ जुड़कर काम करे।

हमने 4 Pillars पर, चार दिशाओं में एक साथ फोकस किया।
पहला, डिवाइस की कीमत
दूसरा, डिजिटल कनेक्टिविटी
तीसरा, डेटा की कीमत
चौथा, और सबसे जरूरी,

Delhi | Launch of 5G is a gift from the telecom industry to 130 crore Indians. It is a step towards the new era in the country, is the beginning of infinite opportunities: PM Modi launches #5GServices pic.twitter.com/VU1frq9D5j

— ANI (@ANI) October 1, 2022

जैसे सरकार ने घर-घर बिजली पहुंचाने की मुहिम शुरू की
जैसे हर घर जल अभियान के जरिए हर किसी तक साफ पानी पहुंचाने के मिशन पर काम किया
जैसे उज्जवला योजना के जरिए गरीब से गरीब आदमी के घर में भी गैस सिलेंडर पहुंचाया
वैसे ही हमारी सरकार Internet for all के लक्ष्य पर काम कर रही है।

2014 में जीरो मोबाइल फोन निर्यात करने से लेकर आज हम हजारों करोड़ के मोबाइल फोन निर्यात करने वाले देश बन चुके हैं।
स्वाभाविक है इन सारे प्रयासों का प्रभाव डिवाइस की कीमत पर पड़ा है। अब कम कीमत पर हमें ज्यादा फीचर्स भी मिलने लगे हैं।

एक वक्त था जब इलीट क्लास के कुछ मुट्ठी भर लोग गरीब लोगों की क्षमता पर संदेह करते थे।उन्हें शक था कि गरीब लोग डिजिटल का मतलब भी नहीं समझ पाएंगे।
लेकिन मुझे देश के सामान्य मानवी की समझ पर, उसके विवेक पर, उसके जिज्ञासु मन पर हमेशा भरोसा रहा है।

आज हमारे छोटे व्यापारी हों, छोटे उद्यमी हों, लोकल कलाकार और कारीगर हों, डिजिटल इंडिया ने सबको मंच दिया है, बाजार दिया है।
आज आप किसी लोकल मार्केट में या सब्जी मंडी में जाकर देखिए, रेहड़ी-पटरी वाला छोटा दुकानदार भी आपसे कहेगा, कैश नहीं ‘UPI’ कर दीजिए।

हमारी सरकार के प्रयासों से भारत में डेटा की कीमत बहुत कम बनी हुई है।
ये बात अलग है कि हमने इसका हल्ला नहीं मचाया, बड़े-बड़े विज्ञापन नहीं दिए।
हमने फोकस किया कि कैसे देश के लोगों की सहूलियत बढ़े, Ease of Living बढ़े।

सरकार ने खुद आगे बढ़कर digital payments का रास्ता आसान बनाया।
सरकार ने खुद ऐप के जरिए citizen-centric delivery service को बढ़ावा दिया।
बात चाहे किसानों की हो, या छोटे दुकानदारों की, हमने उन्हें ऐप के जरिए रोज की जरूरतें पूरी करने का रास्ता दिया।

ये भी पढेंः The All India Presiding Officers’ Conference में पीएम मोदी बोले हमें आने वाले वर्षों में, देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाना है।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: 5G5G Network5G services in IndiaMODI LIVENarendra modipm modi
Previous Post

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के विनर रहे तुषार कालिया

Next Post

Faridabad News: क्यूआरजी अस्पताल में सीवर सफाई के दौरान चार कर्मचारियों की गयी थी जान, आज दो की हुयी गिरफ्तारी.

Next Post
क्यूआरजी अस्पताल (qrg hospital faridabad) में सीवर सफाई के दौरान हुई दुर्घटना के मामले में पुलिस आयुक्त श्री विकास कुमार अरोड़ा के द्वारा दिए गए निर्देश पर कार्रवाई करते हुए एसीपी महेंद्र वर्मा ने चौकी सेक्टर 16 की टीम के साथ मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Faridabad News: क्यूआरजी अस्पताल में सीवर सफाई के दौरान चार कर्मचारियों की गयी थी जान, आज दो की हुयी गिरफ्तारी.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d