• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर अपराध पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने पहुंचे फरीदाबाद.

by टीम, भारतीय बुलेटिन
September 8, 2023
in देश
0
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर अपराध पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने पहुंचे फरीदाबाद.

महिला सुरक्षा की दिशा में अहम कदम, हरियाणा पुलिस शीघ्र करेगी “सेफ सिटी” परियोजना की शुरुआत : डीजीपी शत्रुजीत कपूर.

  • स्थानीय कैब यूनियनों, ऑटो यूनियनों और सार्वजनिक ट्रांसपोर्टरों के साथ समन्वय स्थापित करेगी पुलिस
  • बीट सिस्टम में सुधार कर अपराध पर लगाया जाएगा नियंत्रण
  • *पुलिस सेवाओं में सुधार के लिए फीडबैक सेल के माध्यम से आमजन से पुलिस की कार्य प्रणाली की ली जायेगी जानकारी *
  • किसी भी प्रकार की परिस्थितियों से निपटने और दंगा नियंत्रण के लिए प्रत्येक जिले में पुलिस इकाइयों स्वैट टीम को विशेष रूप से किया जा रहा प्रशिक्षित

फरीदाबाद: 8 सितंबर: पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री शत्रुजीत कपूर आज कानून व्यवस्था की समीक्षा करने फरीदाबाद पहुंचे जहां पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के साथ एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ममता सिंह भी मौजूद थी। पुलिस महानिदेशक ने सम्मान गार्द से सलामी ली और इसके बाद उन्होंने फरीदाबाद के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जिसमें पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के साथ संयुक्त पुलिस आयुक्त ओपी नरवाल, डीसीपी हेडक्वार्टर हेमेंद्र कुमार मीणा, डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ, डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन, डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा, डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान, डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुरू की जाएगी सेफ सिटी परियोजना। पुलिस सहायता के लिए काम काजी महिला डायल 112 से अपने मो० से रजिस्ट्रेशन कर सकती है। ये भी पढेंः  Faridabad News: हरियाणा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल, एसीपी राजेश लोहान व उनकी टीम ने गांव सुनपड़ में चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान.

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने मीडिया के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखना और लोगों विशेषकर महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से राज्य में जल्द ही “सेफ सिटी” परियोजना शुरू की जाएगी ताकि महिलाएं अपने आपको कार्यस्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक परिवहन में पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करें।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य महिला में सुरक्षा की भावना को बढ़ाना है और उनके माता-पिता की चिंता को काम करना है। इसके लिए रात के समय यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए ओला, उबर व ऑटो चालकों का डाटा एकत्रित किया जाएगा। जो महिलाएं देर रात यात्रा करती हैं वह 112 नंबर पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं जिससे पुलिस के पास उनका नंबर स्थाई रूप से फीड हो जाएगा। यात्रा करने वाली महिलाएं किसी भी कैब या ऑटो से यात्रा करते समय अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से चालक की फोटो खींचकर 112 पर भेज सकती हैं जिससे पुलिस को पता लग जाएगा कि वह महिला किस वाहन में यात्रा कर रही है। जरूरत पड़ने पर पुलिस उस वाहन चालक या उसमें बैठी महिला को आसानी से संपर्क कर सकते हैं।

स्थानीय कैब यूनियनों, ऑटो यूनियनों और सार्वजनिक ट्रांसपोर्टरों के साथ समन्वय स्थापित करेगी पुलिस

उन्होंने कहा कि “सेफ सिटी” परियोजना के तहत महिलाओं के लिए सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे ताकि उन्हें शैक्षणिक संस्थानों और कार्यस्थलों पर जाते समय अपनी सुरक्षा के बारे में कोई संदेह न हो। पुलिस इस उद्देश्य के लिए स्थानीय कैब यूनियनों, ऑटो यूनियनों और सार्वजनिक ट्रांसपोर्टरों के साथ समन्वय स्थापित करेगी और उन्हें महिला सुरक्षा के संबंध में सख्त निर्देश दिए जाएंगे। ऑटो चालक को अपने ऑटो के नंबर, ऑटो चालक का नाम व मोबाइल नंबर सहित सारी जानकारी ऑटो के सामने लगानी होगी ताकि जो महिला इसमें यात्रा करें वह इसकी फोटो खींचकर ऑटो को सारी जानकारी पुलिस तक पहुंचा सके।

बीट सिस्टम में सुधार कर अपराध पर लगाया जाएगा नियंत्रण । ग्राम प्रहरी क्रिमिनल्स का डाटा करेंगे तैयार

अपराध पर अंकुश लगाने के लिए बीट सिस्टम में सुधार किया जाएगा जिसमें ग्राम प्रहरी उसके क्षेत्र में रहने वाले हर व्यक्ति की जानकारी रखेगा। ऐसा करने से पुलिस को अपराधियों की पूरी जानकारी होगी जिससे उन्हें पकड़ने में आसानी होगी और अपराध पर भी अंकुश लगेगा। इसके साथ ही नशा तस्करी पर भी लगाम कसी जाएगी। नशे की समस्या से निपटने के लिए हरियाणा पुलिस ने एक अनूठी अवधारणा शुरू की है जिसके तहत ग्राम स्तर पर ग्राम प्रहरी और वार्ड स्तर पर वार्ड प्रहरी तैयार किये गए है, जो अपने-अपने क्षेत्र में नशा करने वालों और नशा बेचने वालों की पहचान कर पुलिस को सूचना देते हैं। इसके अलावा ,ग्राम प्रहरी व वार्ड प्रहरी, आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक भी करते हैं। जो व्यक्ति नशे के चंगुल में फंस चुका है उनके माता-पिता से बात करके उसका नशा छुड़वाने का प्रयास किया जाएगा ताकि वह भी समाज की मुख्यधारा से जुड़कर एक बेहतर जीवन व्यतीत कर सके।

भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए जीरो टॉलरेंस पॉलिसी रहेगी। उन्होंने कहा कि अच्छे कर्मचारियों को बढ़ावा दिया जाएगा और भ्रष्टाचार फैलाने वाले कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एमसीएफ, एचएसवीपी या किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार से कमाई गई संपत्ति के रिपोर्ट एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट को भेजी जाएगी जिसमें भ्रष्टाचार साबित होने पर भ्रष्टाचार से कमाई गई संपत्ति को अटैच किया जाएगा। आमजन से भी अनुरोध है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार की जानकारी हो तो वह इसकी सूचना 1800 180 2022 एंटी करप्शन ब्यूरो को दें।

सड़क सुरक्षा के संबंध में किए जाएंगे आवश्यक सुधार

सड़क सुरक्षा के संबंध में बात करते हुए उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना के तीन कारण होते हैं जिसमें सड़क, वाहन या वाहन चालक इन तीनों में कुछ ना कुछ खामियां हो सकती हैं जिसकी वजह से सड़क दुर्घटना घटित होती हैं। सड़क में सुधार करने के लिए सड़क सुरक्षा ऑडिट करवाया जाएगा वहीं वाहन चालकों को उनका वहां समय-समय पर ठीक करवाने और सड़क सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए यात्रा करने के बारे में अधिक से अधिक जागरूक किया जाएगा। जिन स्थानों पर सड़क दुर्घटना अधिक होती हैं उन्हें चयनित किया जाएगा और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अधिक से अधिक ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

पुलिस सेवाओं में सुधार के लिए फीडबैक सेल के माध्यम से आमजन से लिए जाएंगे सुझाव

हरियाणा पुलिस की प्राथमिकताओं को चिन्हित करते हुए डीजीपी ने कहा कि किसी भी माध्यम से प्राप्त सार्वजनिक शिकायतों का तुरंत निपटान किया जाएगा और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के स्तर का पता लगाने के लिए फीडबैक भी लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस द्वारा फीडबैक सेल स्थापित किया गया है। फीडबैक सेल में प्राप्त हुए सुझावों को लागू करने के बारे में विचार किया जाएगा जिससे सेवाएं और बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि यह कदम पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने में काफी मददगार साबित होगा। ये भी पढेंःFaridabad News: फरीदाबाद पुलिस ने सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत एक दिन में कटे 167 स्कूल बसों के काटे चालान

किसी भी परिस्थिति और दंगा नियंत्रण से निपटने के लिए प्रत्येक जिले में पुलिस इकाइयों को विशेष रूप से किया जा रहा प्रशिक्षित

कानून एवं व्यवस्था पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक जिले में पुलिस इकाइयों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। अत्याधुनिक हथियारों और उपकरणों से लैस इन पुलिस इकाइयों को इस तरह से प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि वे किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए हर समय तैयार रहें। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की क्षमता निर्माण के बाद आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए अतिरिक्त अर्ध सैनिक पुलिस बलों पर हमारी निर्भरता काफी कम हो जायेगी। एंटी सोशल एलिमेंट्स को ठीक करने के लिए स्वाट टीम बनाई गई है। ये भी पढेंः वाहन चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने ऑटो सहित किया गिरफ्तार

साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं

डीजीपी ने कहा कि बैंकों और टेलीकॉम कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। साइबर अपराध का पता लगाने के लिए I4C की से किसी साइबर अपराधी द्वारा किए गए अपराधों की जानकारी पुलिस को प्राप्त होती है। साइबर अपराध की जानकारी नेशनल साइबर हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1930 पर दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और इसी दिशा में विभिन्न कल्याणकारी कदम भी उठाए जा रहे हैं। ये भी पढेंः Faridabad news:कई बैंको से करीब 6.5 करोड़ लोन लेकर, फरार चल रहे आरोपी को थाना एनआईटी की टीम ने किया गिरफ्तार

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूरमहानिदेशक शत्रुजीत कपूरशत्रुजीत कपूर
Previous Post

दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मात्र 8 घंटे में किया काबू.

Next Post

संजय कॉलोनी में लावारिस अवस्था में मिले 2 नाबालिक बच्चों के परिजनों को तलाश कर क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने किया हवाले.

Next Post
संजय कॉलोनी में लावारिस अवस्था में मिले 2 नाबालिक बच्चों के परिजनों को तलाश कर क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने किया हवाले.

संजय कॉलोनी में लावारिस अवस्था में मिले 2 नाबालिक बच्चों के परिजनों को तलाश कर क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने किया हवाले.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d