• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

Faridabad police ने छात्रों को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, नशाखोरी जैसे सामाजिक मुद्दों के बारे में भी किया गया जागरूक.

by टीम, भारतीय बुलेटिन
September 21, 2023
in राज्य
0
Faridabad police ने छात्रों को साइबर अपराध, महिला अपराध, सड़क सुरक्षा, नशाखोरी जैसे सामाजिक मुद्दों के बारे में भी किया गया जागरूक.

महिला थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर गीता ने गवर्नमेंट मॉडल महिला आईटीआई में करीब 150 छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराध के बारे में जागरूक करते हुए फरीदाबाद में महिला सुरक्षा के लिए सेफ सिटी पहल के तहत डायल 112 पर रजिस्ट्रेशन करवाने के बारे में प्रदान की जानकारी.

फरीदाबाद- डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ के दिशा निर्देश के तहत महिला थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर गीता व उनकी टीम ने गवर्नमेंट मॉडल महिला आईटीआई में करीब 150 छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा संबंधित सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरुक करते हुए जानकारी प्रदान की।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि छात्राओं को जागरूक करने के लिए महिला थाना सेंट्रल की टीम कॉलेज पहुंची जहां पर कॉलेज प्रशासन ने पुलिस टीम का भव्य स्वागत किया और छात्रों को जागरूक करने के लिए मंच पर आमंत्रित किया। इंस्पेक्टर गीता ने वहां पर मौजूद छात्राओं तथा शिक्षकों को महिला विरुद्ध अपराध के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि महिला सुरक्षा के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा अहम कदम उठाए जा रहे हैं जिसके लिए माननीय पुलिस आयुक्त ने सेफ सिटी परियोजना शुरू की है।

महिला अपराध को रोका जा सके

फरीदाबाद पुलिस की सेफ सिटी मुहिम के बारे में बताया कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए माननीय पुलिस आयुक्त द्वारा सेफ सिटी पहल की शुरुआत की गई है जिसके लिए रात्रि के समय यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में कुछ अहम कदम उठाए गए हैं। इसके लिए महिलाओं को डायल 112 पर रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जो महिलाएं रात के समय यात्रा करती हैं वह डायल 112 पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।

इसका फायदा यह होगा कि रजिस्ट्रेशन करने के बाद जब वह डायल 112 पर फोन करेंगे तो उन्हें दोबारा से अपनी सारी जानकारी नहीं देनी पड़ेगी बल्कि रजिस्ट्रेशन करने के परिणामस्वरुप उनकी सारी जानकारी पुलिस के पास पहले से मौजूद होगी इसलिए महिलाओं का समय भी बचेगा और उन्हें तुरंत मदद भी पहुंचाई जा सकेगी। ये भी पढेः मिक्सी ग्राइंडर से लोडेड महिंद्रा पिकअप गाड़ी को चोरी करने वाले 3 आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने किया गिरफ्तार.

ऑटो चालकों को एक यूनिक नंबर अलॉट किया

इसके साथ ही फरीदाबाद में ऑटो चालकों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है जिसमें ऑटो चालकों को एक यूनिक नंबर अलॉट किया जाएगा ताकि उनको ट्रैक करना आसान हो। ऑटो चालकों को निर्देशित किया गया है कि वह अपना व ऑटो मलिक का मोबाइल नंबर सहित सारी जानकारी ऑटो के अंदर सामने वाली साइड पर लगाकर रखें ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं यह फोटो डायल 112 पर भेज सकें जिससे पुलिस को जानकारी प्राप्त हो जाएगी की यह महिला किस ऑटो में सफर कर रही है। ये भी पढेः आलोक हत्या कांड के 3 आरोपियो को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने मात्र 48 घंटे में किया गिरफ्तार.

इसके अलावा पुलिस टीम ने छात्रों को साइबर अपराध से बचने के लिए अपना बैंक खाता, क्रेडिट या डेबिट कार्ड की कोई जानकारी किसी के साथ साझा न करने की हिदायत दी। पुलिस द्वारा दुर्गा शक्ति एप छात्राओं के मोबाइल में डाउनलोड करवाया गया और इसके बारे में जानकारी दी गई।

दुर्गा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी गयी

इसके साथ ही पुलिसकर्मियों ने महिला हेल्पलाइन 1091, दुर्गा शक्ति एप के बारे में छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि यदि आपको कहीं पर भी महिला विरुद्ध अपराध घटित होता दिखाई दे तो वह इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस द्वारा इस प्रकार के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढेः क्राइम ब्रांच की टीम पर फायर करने वाले वाछिंत आरोपी बल्लू उर्फ बलविंदर को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.

इसके साथ ही छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7290010000, नशा तस्करों के बारे में पुलिस को सूचना देने के लिए 9050891508 हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल प्रशासन व छात्रों ने पुलिस द्वारा दी गई इस अहम जानकारी के लिए उनका धन्यवाद किया।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: bhopal: महिला अपराध को लेकर cm शिवराज की बैठक !!प्रदेश में महिला अपराध को लेकर cm शिवराज की बैठकमहिला अपराधमहिला अपराध को लेकर cm yogi सख्तमहिला आयोगमहिला एवं बाल अपराधमहिला एंव बाल अपराधमहिला एवं बाल अपराध आशु जी के ट्रिकमहिला एवं बाल अपराध प्रश्नमहिला एवं बाल अपराध राजस्थान पुलिसमहिला एवं बाल अपराध से संबंधित प्रश्नमहिला एवं बाल अपराध_के_टॉप 100 प्रश्नमहिलाअपराधमहिलाओं के विरुद्ध अपराधमहिलाहेल्पडेस्कराजस्थान न्यूज़ लाइव
Previous Post

पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने पुलिस वेरिफिकेशन डेस्क का औचक निरीक्षण कर आवेदनकर्ताओं से लिया फीडबैक.

Next Post

क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी राकेश की हुई पदोन्नति, बने इंस्पेक्टर। पदोन्नति पर पुलिस आयुक्त महोदय ने बधाई देते हुए दी शुभकामनाएं।

Next Post
क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी राकेश की हुई पदोन्नति, बने इंस्पेक्टर। पदोन्नति पर पुलिस आयुक्त महोदय ने बधाई देते हुए दी शुभकामनाएं।

क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी राकेश की हुई पदोन्नति, बने इंस्पेक्टर। पदोन्नति पर पुलिस आयुक्त महोदय ने बधाई देते हुए दी शुभकामनाएं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d